Skip to content

india times 18

क्यों 15 जनवरी को मनाया जाता है सेना दिवस ,जाने कौन थे फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा

army day 15 jan

भारत में प्रत्येक वर्ष की भांति  इस बार भी आज 15  जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता जा रहा है,आज के दिन ही आजाद भारत के पहले फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा (kodandera madappa cariappa) ने ब्रिटिश हुकूमत के अंतिम कमांडर जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना का कार्यभार अपने हाथों मे लिया

army day 15 january
                   army day 15 january

आज राजधानी दिल्ली के साथ साथ देश के सभी सेना मुख्यालयों  मे सेना दिवस के उपलक्ष मे देश के बहादुर सेनानियों को याद किया जा रहा है,तथा साथ ही देश की रक्षा के अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी जवानों को याद कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही  है  ।

 

कोन थे फील्ड मार्शल  केएम करिअप्पा

 

केएम करिअप्पा
                  केएम करिअप्पा

फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा का जन्म 28 जन 1899 को कर्नाटक के एक किसान परिवार मे हुआ था , फील्ड मार्शल की उपाधि दिए जाने वाले स्वतंत्र भारत के पहले अधिकारी केएम करिअप्पा ही थे, जिन्हे यह उपाधि दी गई थी । उन्होंने साल 1947 में भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था।

फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा का सैन्य कार्यकाल

मात्र 21 वर्ष की उम्र मे उन्हे 88वीं कर्नाटक पैदल सेना (इन्फैंट्री) की दूसरी बटालियन में अस्थायी सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया गया था

केएम करिअप्पा ने 1947 के भारत पाकिस्तान युद्ध में पश्चिमी सेना का नेतृत्व किया था

आजादी के समय दोनों देशों की सेनाओ के बंटवारे की जिम्मेदारी भी केएम करिअप्पा को सौंपी गई थी

15 jan 1949 को स्वतंत्र भारत के पहले सेनाध्यक्ष के रूप मे नियुक्त किया गया

1953 मे भारतीय सेना के रिटायर हो गए

 

 

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial