Skip to content

india times 18

डीआईजी उत्तराखंड के हाथों पुरस्कार पाकर गदगद हुए जवान,21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता-2023 का हुआ समापन

पुलिस लाइन हरिद्वार

21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, विडियोग्राफी, एण्टी साबोटाज तथा श्वान प्रतियोगिता-2023 का हुआ रंगारंग समापन

समापन कार्यक्रम में D.I.G. पीएसी मुख्यालय, उत्तराखण्ड जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूडी (I.P.S.) बनें मुख्य अतिथि

21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता-2024 मे मुख्य अतिथि
21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता-2024 मे मुख्य अतिथि

 

हरिद्वार पुलिस ने मनवाया अपना लोहा, वैज्ञानिक अनुसंधान में बनी चैंपियन

आयोजित प्रतियोगिता में सर्वांग प्रदर्शन कर 03 स्वर्ण सहित झटके कुल 11 पदक

21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता-2024 मे विजेता टीम हरिद्वार
                                                                 21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता-2024 मे विजेता टीम हरिद्वार

 

मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कार वितरण कर विजेता खिलाड़ियों को किया गया आगामी प्रतियोगिता हेतु प्रोत्साहित

21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता-2024 मे विजेता टीम चमोली
21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता-2024 मे विजेता टीम चमोली

 

 

 

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय, देहरादून द्वारा जारी पुलिस खेल कलेन्डर 2023 में जनपद हरिद्वार को वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व सौपा गया था। प्राप्त कलेण्डर के क्रम यह प्रतियोगिता दिनांक 17.01.2024 से दिनांक तक पुलिस लाइन्स रोशनाबाद हरिद्वार में सम्पन्न करायी गयी।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आज दिनांक 19.01.2024 को आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बुके भेंट कर मुख्य अतिथि D.I.G. पीएसी मुख्यालय, उत्तराखण्ड जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूडी (I.P.S.) का स्वागत किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपद/ पीएसी/ आईआरबी एवं एटीसी हरिद्वार की कुल 14 टीमों के 101 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 17.01.2024 को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उत्तराखण्ड श्री अमित कुमार सिन्हा (आई.पी.एस.) द्वारा किया गया था।

इस प्रतियोगिता में वैज्ञानिक अनुसंधान में जनपद हरिद्वार प्रथम, प्रोफेशनल फोटोग्राफी में जनपद चमोली प्रथम, वीडियोग्राफी में आईआरबी II प्रथम, कम्प्यूटर प्रतियोगिता में 31Bn P.A.C. प्रथम, एन्टी-सबोटाज व श्वान प्रतियोगिता में जनपद देहरादून प्रथम रहा।

प्रतियोगिता का इवेन्टवार परिणाम निम्नवत है-

विधि विज्ञान लिखित ;-

प्रथम – उपनिरीक्षक संजय सोलांकी जनपद उत्तरकाशी
द्वितीय उप निरीक्षक उमेश कुमार जनपद हरिद्वार

 

लॉ एंड एक्ट:-
प्रथम – उप निरीक्षक संजय सोलंकी जनपद उत्तरकाशी
द्वितीय – उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह जनपद चमोली

 

हैंडलिंग व पैकिंग:-
प्रथम- उप निरीक्षक कैलाश कडाकोटी जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वितीय- उप निरीक्षक जावेद जनपद पौड़ी गढ़वाल

 

मेडिकोलीगल:-
प्रथम- उप निरीक्षक संजीव जनपद टिहरी गढ़वाल
द्वितीय- निरीक्षक राकेंद्र कथैठ
जनपद हरिद्वार

 

अंगुली चिन्ह:-
प्रथम- उप निरीक्षक नवनीत भंडारी जनपद चमोली
द्वितीय- उप निरीक्षक जोगेंद्र जनपद टिहरी

 

फोटोग्राफी:-
प्रथम- उपनिरीक्षक आशीष नेगी जनपद हरिद्वार
द्वितीय- उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार जनपद रुद्रप्रयाग

 

हुलिया बयान:-
प्रथम- हेड कांस्टेबल वीरेंद्र जनपद उधमसिंह नगर
द्वितीय- हेड कांस्टेबल पंकज गैरोला जनपद चमोली

 

निरीक्षण घटनास्थल:-
प्रथम- कांस्टेबल सजन सिंह जनपद पौड़ी गढ़वाल
द्वितीय- कांस्टेबल इंदर सिंह जनपद हरिद्वार

 

प्रोफेसनल फोटोग्राफी:-
प्रथम- हेड कांस्टेबल संतोष कुमार जनपद टिहरी गढ़वाल
द्वितीय- कांस्टेबल संजय सिंह जनपद उत्तरकाशी

 

विडियोग्राफी:-
प्रथम- हे०कान्स अक्षय कुमार(जनपद हरिद्वार)
(द्वितीय) हे०कान्स नवीन चन्द (जनपद चम्पावत)

 

कम्प्यूटर इवेंट प्रथम (लिखित):-
प्रथम- आरक्षी 413 विकास रावत (31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर)
द्वितीय-अपर उ०नि० योगेश कुमार शर्मा (जनपद रुद्रप्रयाग)

 

कम्प्यूटर इवेंट द्वितीय (टाइपिंग/आटोमेशन):-
प्रथम-आरक्षी 4242 नवीन नौटियाल(आईआरबी द्वितीय)
द्वितीय – अपर उ0नि0 योगेश कुमार शर्मा (जनपद रुद्रप्रयाग)

 

कम्प्यूटर इवेंट तृतीय (प्रोगामिंग):-
प्रथम-मुख्य आरक्षी 1222 संदीप प्रसाद सती (40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार)
प्रथम-आरक्षी 1835 मौ० आदिल(,,)
द्वितीय-आरक्षी 413 विकास रावत( 31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर)

 

एन्टी सबोटाज रूम सर्च:-
प्रथम -मुख्य सिपाही सुखारी लाल (जनपद हरिद्वार)
द्वितीय -मुख्य आरक्षी मनोज कुमार (जनपद हरिद्वार)

 

एन्टी सबोटाज वैकल सर्च:-
प्रथम- मुख्य आरक्षी दीपक रावत (जनपद देहरादून)
द्वितीय -मुख्य आरक्षी जयवीर सिंह (जनपद देहरादून)

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial