Skip to content

india times 18

लोकसभा चुनाव से पहले फिर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया राम रहीम,39 दिन के अंदर दूसरी बार मिली 50 दिनों की पैरोल

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद रेप और हत्या का आरोपी एक बार फिर पैरोल पर बाहर आएगा।लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग कुछ ही महीनों बाद होने वाली है और सभी अच्छे से जानते है की राम रहीम अपने श्रद्धालुओं के रूप में एक बड़े वोट बैंक पर प्रभाव डालता है,इसी के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने एक बार दोबारा राम रहीम की 50दिन की पैरोल को मंजूरी दे दी है,जबकि अभी पिछले महीने 11 दिसंबर को ही राम रहीम 21 दिन की फरलो काटकर दोबारा जेल गया था।

 

जाने कब कब जेल से बाहर आया रेप और हत्या का आरोपी राम रहीम:-

पहली पैरोल :-

24 अक्टूबर 2020 को पहली बार राम रहीम 1 दिन की पैरोल पर बाहर आया था।

दूसरी पैरोल :-

21 मई 2021 को दूसरी बार राम रहीम 2 दिन की पैरोल पर बाहर आया ।

तीसरी पैरोल:-

14 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस बार राम रहीम 21 दिन की पैरोल पर 07 फरवरी 2022 को तीसरी बार जेल से बाहर आया

चौथी फरलो:-

19 जून को होने वाले हरियाणा नगर निगम चुनाव से ठीक पहले 17 जून 2022 को राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया ,इस बार राम रहीम को 23 दिन की फरलो हरियाणा सरकार ने दी।

पांचवी पैरोल :-

नवंबर 2023 को होने वाले हरियाणा विधानसभा उपचुनाव तथा हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले 14 अक्टूबर 2023 को राम रहीम पांचवी बार 28 दिन की पैरोल पर बाहर आया।

छठी पैरोल :-

25नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव होने वाले थे इससे पहले 21 जनवरी 2023 को राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर फिर बाहर आया।

सातवीं पैरोल :-

20 जुलाई 2023 को राम रहीम सातवीं बार जेल से बाहर आया ,इस बार राम रहीम की 30 दिन की पैरोल मंजूर की गई।

आठवीं फरलो:-

20 नवंबर 2023 को राम रहीम साल में तीसरी बार 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आया।

ओर अब एक बार फिर हरियाणा सरकार राम रहीम पर मेहरबान हो गई है और 39 दिन के अंदर दूसरी बार 50 दिन की पैरोल पर राम रहीम को बाहर भेज दिया है।

 

 

 

Please follow and like us:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial