समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली सुकरात सोशल रिसर्च युनिवर्सिटी की ओर से हुए सम्मानित
हरिद्वार। पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष एवं गिन्नी फिलामेंट लिमिटेड के महा प्रबंधक डाo विनोद कुमार त्रिपाठी को शनिवार, 21जून 2025 का दिन विशेष रहा। उन्हें कर्मशील पुरस्कार से इंडिया इंटरनेशनल सेंटर न्यू दिल्ली में सुकरात सोशल रिसच यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ विनोद कुमार त्रिपाठी को यह पुरस्कार सुकरात सोशल रिसर्च युनिवर्सिटी की ओर से सामाजिक क्षेत्र , धार्मिक, शैक्षिक , एवम् गरीब , असहाय और पर्यावरण के लिए काम को को मूल्याकन के कारण यह कर्मशील पुरस्कार प्रदान किया गया है। डॉ त्रिपाठी ने बताया कि सामाजिक कार्य और धार्मिक तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने के जुनून में माता पिता, गुरुदेव,संत महात्माओं, परिवार और समाज का प्रोत्साहन से ही आगे बढ़ने में बहुत ही भूमिका निभाई /
बताते चले कि डॉक्टर त्रिपाठी अपने संस्थान में महत्वपूर्ण पद पर कार्य करते हुए बाकी बचे हुए समय में वह सामाजिक, धार्मिक, पर्यावरण , स्वच्छता तथा अन्य अनेकों अनेक कार्य जैसे निर्धन असहाय बच्चों को शिक्षा प्रदान करना स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करवाना , संत महात्माओं की सेवा करना और हरिद्वार में लगने वाले बड़े-बड़े धार्मिक मेलों में आने वाले तीर्थ यात्रियों की ठहरने, खाना , जलपान, स्वास्थ्य तथा अन्य तरह की सेवाएं अपनी टीम के साथ अपने समाज के साथ अपने परिवार के साथ करते हैं उत्तराखंड क्षेत्र में इनकी संस्थाएं बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं इन्हें कई अन्य संगठनों द्वारा उत्तराखंड सरकार तथा समाज के अन्य संस्थाओं ने कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा हुआ है
डाo विनोद कुमार त्रिपाठी को पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय, महासचिव बीएन राय, संगम ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष जटा शंकर श्रीवास्तव, पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष रूपलाल यादव, पूर्वांचल महासभा के सचिव राज तिवारी, उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, कोषाध्यक्ष रमेश पांडे, ऐश्वर्य पांडे,रामविलास यादव, परमानंद मिश्रा, मनोज पाण्डेय, विकास मिश्रा, संजय कुमार, सुधाकर त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।